धौलपुर: 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ युवक ने की दरिंदगी
कौलारी थाना क्षेत्र में एक मासूम बालिका के साथ हैवानियत की वारदात होने का मामला सामने आया है। जहां खेत में शौच करने गई 10 वर्षीय बालिका को गांव के ही एक युवक ने देख लिया। तभी मासूम बालिका के साथ खेत में ही युवक ने जबरदस्ती करते हुए दरिंदगी कर डाली। बालिका चीखे न चिल्लाए इसके लिए आरोपी ने प्लास्टिक की थैली भरकर मुंह को बंद कर दिया।