कलान: परौर क्षेत्र के रामगंगा नदी के मंझा घाट पर हजारों मछलियों की मौत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शाहजहांपुर थाना परौर क्षेत्र के मंझा घाट में भीषण गर्मी के चलते रामगंगा नदी का पानी गर्म होने से हजारों मछलियों की मौत हो गई। यहां नदी के किनारे हजारों मछलियां मृतवस्था में पाई गई। जानकारों की माने तो बढ़ते तापमान के चलते नदी का पानी गर्म होने से मछलियों की मौत हुई है। मछलियों की मौत की घटना थाना परौर क्षेत्र के मंझा घाट की है।