कलान: भारतीय जल संरक्षणवादी और पर्यावरणविद् आनंद मल्लिगावद ने परशुराम जन्म स्थलपरशुराम पूरी के कायाकल्प के लिए किया निरीक्षण
शाहजहांपुर के भगवान परशुराम जन्म स्थल पहुंच कर जन्मस्थली के पुनर्निर्माण एवं पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए, झील का कायाकल्प करने के लिए आज मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर बेंगलुरु से पधारे इंजीनियर आनंद मल्लिगावद ने निरीक्षण किया और 6 माह के अंदर जन्मस्थली के कायाकल्प की रूपरेखा बताई