धौलपुर: नगर परिषद पर सांसद डॉक्टर मनोज राजोरिया ने तीन मोबाइल वेटरनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिला स्तरीय मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम नगर परिषद ऑडिटोरियमधौलपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करौली-धौलपुर सांसद डॉ. मनोज राजौरिया द्वारा 3 मोबाइल वेटेनरी यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा सत्येन्द्र पाराशर, हेमसिंह, मण्डल अध्यक्ष विशाल सिंघल,मुस्ताख , मुकेश सक्सैना, आदि मौजूद रहे