धौलपुर: बीलौनी गांव में गैस सिलेंडर फटने से बुरी तरह झुलसी महिला, पीहर पक्ष ने ससुराली जनों पर जलाने का लगाया आरोप
धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के बीलौनी गांव में सिलेंडर फटने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही कंचनपुर थाना पुलिस जिला अस्पताल धौलपुर पहुंची, जहां महिला के बयान नहीं होने पर पुलिस वापस लौट गई।