धौलपुर: धौलपुर में जुटेंगे कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का दौरा आज
असम से शुरू हुई राहुल गांधी को "न्याय यात्रा" रविवार को धौलपुर पहुंचेगी, जिसकी तैयारी को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेता धौलपुर पहुंच चुके है। कांग्रेस की यात्रा से पहले भाजपा के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शनिवार और रविवार को दो दिवसीय धौलपुर दौरे पर रहेंगे, जहां पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर कई जगह पर जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि इन दो दिनों में आयोजित बड़े कार्यक्रमों को लेकर पुलिस की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।