धौलपुर: शास्त्री नगर में नवनिर्माण मकान से शटरिंग की लकड़ी महिला के सिर पर गिरने से हुई मौत, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक महिला की मौत हो गई। महिला शुक्रवार देर रात को भजन-कीर्तन के कार्यक्रम से होकर वापस जा रही थी। इसी दौरान महिला शास्त्री नगर में पहुंची तभी अचानक मकान पर लगी शटरिंग की लकड़ी की पट्टी अचानक टूटकर महिला पर गिर गई। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में लाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।