धौलपुर: अल्हैपुरा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में बाइक आ गई। बाइक पर सवार युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।