सुरखी मंडल द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ के तहत मंगलवार सुबह 10:30 बजे आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में सागर सांसद लता वानखेड़े शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मूल विचारधारा और ‘अंत्योदय’ के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।