पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास खाली न करने पर मंत्री बुलो मंडल ने कहा, सभी को करना चाहिए कानून का पालन
बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने राबड़ी आवास खाली करने के सवाल पर मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे कहा कि किसी को भी कानून का पालन करना चाहिए। कोई भी कानून को तोड़कर आगे नहीं बढ़ सकता है। वहीं नीतीश कुमार को मिले आवास को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें जो आवास मिला है वह प्रक्रिया के तहत मिला है उनको इसका अवलोकन करना चाहिए।