कैराना: शामली में जलालाबाद पीएनबी शाखा में करोड़ों के गबन के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज की
Kairana, Shamli | Nov 21, 2026 सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र धीरयान के अनुसार, थानाभवन थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित पीएनबी शाखा के प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने 10 जून 2026 को अंकुर सैनी निवासी मुहल्ला बनवारी लाल, जलालाबाद हाल निवासी पश्चिमी गौशाला मुजफ्फरनगर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित बैंक में जनरेटर संचालन का काम करता था और अक्सर शाखा के भीतर मौजूद रहता था।