राघोगढ़: आमखेड़ा के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में कच्चे रास्ते से नाला पार करके जाने को मजबूर बच्चे, हो सकता है हादसा
गुना जिले की ग्राम पंचायत खेजरा बाबा के ग्राम आमखेड़ा में बच्चे शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में एक किलोमीटर कच्चा रास्ता चलकर नाला पार करके जाते है। 4 अगस्त को गांव के रामेश्वर ओझा और ग्रामीणो ने बताया, बारिश में नाला उफान आने से हादसा हो सकता है। कई बार सरपंच सचिव और जनप्रतिनिधियों ने सुनवाई नही की। गांव और स्कूल के बीच नाला और कच्चा रास्ता है।