राघोगढ़: धरनावदा रेलवे ब्रिज के पास से जानलेवा हमले के मामले में 11 साल से फरार एक आरोपी को धरनावदा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
धरनावदा थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में 11 वर्षों से फरार आरोपी लखन पार्टी निवासी मुरादपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया, 7 अगस्त 2013 को फरियादी राजा पारदी निवासी मुरादपुर चक की रिपोर्ट पर तत्कालीन समय 18 लोगों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज हुआ था। एक आरोपी लखन पारदी को गिरफ्तार किया है।