राघोगढ़: भूमला खेड़ी गांव में कबाड़े में चोरी के तार बेचने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट विजयपुर थाना में क्रॉस मामला हुआ दर्ज
गुना के विजयपुर थाना के भूमला खेड़ी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के फरियादी मुन्ना मीना ने पुलिस को बताया, बीती शाम गांव के दो लोगों ने कबाड़े में चोरी के तार बेचने का आरोप लगाकर मारपीट कर दी। दूसरे पक्ष के फरियादी संतोष मीना ने कहा, हमारा चोरी हुआ तार कबाड़े में बेच रहा था दिखाने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर जांच में लिया है।