राघोगढ़: आवन गांव के पास नेशनल हाईवे 46 पर ट्रक चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, पीछे से टकराई बाइक, चालक हुआ गंभीर घायल
राघोगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के आवन गांव के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहा बाइक चालक विक्की सहरिया निवासी साकोन्या टकराकर गंभीर घायल हो गया। साकोन्या निवासी फरियादी गोलू कंजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घायल विक्की सहरिया आवन गांव से सामान लेकर घर बाइक से जा रहा था। घायल का उपचार जारी है।