राघोगढ़: राघोगढ़ में मेर समाज ने मनाई पूज्य बापू मालदेव जी की जयंती, नगर में निकाला चल समारोह, विधायक हुए शामिल
राघोगढ़ में मेर समाज ने 4 अगस्त को मेर शिरोमणि पूज्य बापू मालदेव जी की जयंती महोत्सव मनाया। मेर समाज के राघोगढ़ में स्थित मंदिर से नगर में चल समारोह निकाला गया। रास्ते में लोगों ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में चल समारोह में लोग शामिल हुए। वहीं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूज्य बापू मालदेव जी का विधायक ने पूजन कर आशीर्वाद लिया।