हरिहरगंज थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार का विभिन्न समाजसेवियो की ओर से अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सबसे पहले महावीर सेवा सदन के चिकित्सक सह डीएवी मनोज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार तथा पवन कुमार चौरसिया ने थाना पहुंचकर थाना थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार का स्वागत किया।