मैथा: शिवली क्षेत्र में राह चलती युवती से छेड़छाड़, शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
शिवली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में राह चलते युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गाय पकड़ने के लिए खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी साहिबलाल ने अपने दरवाजे के सामने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर