कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर ट्रक हादसा, आगे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चालक बाल-बाल बचा
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर मानव धर्म आश्रम के समीप एक बालू लदी ट्रक ने आगे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 3:30 बजे ट्रक को साइड कर आवागमन सुचारू रूप से शुरू कराया गया।