पोलायकलां: ग्राम किठोर रोड पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल, 108 एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम किठौर रोड पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।