रायबरेली: मलिकमऊ ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 3 लोग घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिल एरिया थाना क्षेत्र के,सुल्तानपुर हाइवे के,मलिकमऊ ओवर ब्रिज पर,शुक्रवार की रात 2 बाइको की,आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जिनको राहगीरों की मदद से,इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।यहां भर्ती कर तीनो का इलाज किया जा रहा है।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने छतिग्रस्त वाहनों को,कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।