रायबरेली: रजवापुर में पीड़िता ने जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई
29 नवंबर शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आसपास खेतों मे कब्जा करने की नियत से गांव के लोगों के द्वारा खेतों मे पानी लगा दिया गया था।जबकि मामला न्यायालय मे चल रहा है। पीड़ित महिला के द्वारा थाने में तहरीर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई है। तथा उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है। पीड़ित ने बताया विपक्षीगढ़ लगातार गाली गलौज तथा मारपीट आमादा रहते है।