रायबरेली: रायबरेली नगर में यातायात माह के 29वें दिन हाईवे के किनारे गलत ढंग से खड़े वाहनों पर की गई कार्रवाई
29 नवंबर शुक्रवार शाम 4 बजे तक यातायात माह के 29वें दिन, यातायात पुलिस के द्वारा आसपास हाईवे तथा अन्य मार्गों पर खड़े हुए वाहनों पर कार्यवाही की गई। हाईवे के किनारे खड़े हुए वाहनों से लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वाहनों पर कार्यवाही करने के साथ-साथ वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है। जाम की स्थिति में शहर के अंदर भी खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गई है।