नवाबगंज: कोतवाली नगर क्षेत्र से पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की
कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद हमजा, पुत्र मोहम्मद आलम, निवासी मोहल्ला उत्तरी अंसारी, सिद्धौर, थाना असन्द्रा के रूप में हुई है।