मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि कुशाऊ बांध परियोजना को लेकर केंद्र के साथ हुई बैठक में हिमाचल प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखा गया। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश को परियोजना में कोई निवेश नहीं करना होगा और निर्माण शुरू होने के पांच वर्ष बाद लगभग 600 करोड़ रुपये वार्षिक आय प्राप्त होगी। वहीं, मनीषा मित्तल हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। साथ ही आगामी कांगड़ा दौरे के दौरान विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
#CMSukhu #KushauDam #HimachalPradesh #HimachalNews #Kangra #Development #BreakingNews #HimachalPolitics #ManishaMittalCase #LatestNews
Chamba, Chamba | Jun 17, 2026