Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
dailymedia24news
1
AAP के अनिल पंगोतत्रा का विवादित बयान
Panchkula, Panchkula
| Apr 26, 2026
#national
#politics
MORE NEWS
Live: कालका में धूमधाम से आयोजित किया गया हरियाली तीज महोत्सव। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 17-8-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009
Panchkula, Panchkula | Aug 17, 2026
क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए देशराज पोसवाल, विजेता टीम पारवाला को ₹41 हजार का पुरस्कार बुंगा, पंचकूला। जय माला देवी क्रिकेट क्लब, बुंगा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में देशराज पोसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। टूर्नामेंट में विजेता टीम पारवाला को शानदार प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी एवं ₹41,000 का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं जिला यमुनानगर के गांव तुम्बी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसे ट्रॉफी एवं ₹25,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरपंच सपटर जी नखडोली, राजवीर राणा जी, मोहित लंबरदार जी, कुलविंद्र राणा जी, चौधरी जगपाल सिंह जी, गुरमुख सिंह जी, पवन बेरवाला जी, अनी कुमार जी (BDC सदस्य), नरेंद्र नीटू गुर्जर जी (टोका), करण राणा जी (बरवाला) एवं प्रिंस रंधावा जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राजवीर राणा जी का जन्मदिन भी सभी साथियों की मौजूदगी में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। देशराज पोसवाल ने शानदार आयोजन के लिए सुरजीत गुज्जर जी, हैप्पी गुज्जर जी, बलविंदर गुज्जर जी, कुलदीप गुज्जर जी एवं परवीन गुज्जर जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे खेल टूर्नामेंट युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने, ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। खेलेंगे युवा, आगे बढ़ेगा समाज। D R Poswal #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia
Panchkula, Panchkula | Aug 17, 2026
पिंजौर के मशहूर डॉ. के घर आंगन में छिपा था 5 फुट का कोबरा एक कदम और पड़ता तो हो जाता बड़ा हादसा, वन विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने पकड़ा #pinjore #kalka #haryana #panchkula #news
Panchkula, Panchkula | Aug 17, 2026
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पंचकूला में 5000 पौधों का रोपण पंचकूला, 17 अगस्त: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों की अनुपालना में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। महानिदेशक, आयुष विभाग, हरियाणा, श्री संजीव वर्मा, के दिशा-निर्देशानुसार इस अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग, हरियाणा द्वारा प्रत्येक जिले में 14 अगस्त, 2026 को 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस अभियान के तहत जिला पंचकूला में गणमान्य व्यक्तियों, आयुष विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, योग सहायकों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा द्वारा व्यायामशाला में औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा स्टाफ, योग सहायकों एवं ग्रामवासियों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में सेक्टर-20, पंचकूला के पार्षद श्री राकेश गोयल एवं श्रीमती प्रियंका, पूर्व मेयर श्रीमती उपेन्द्र आहलुवालिया तथा पार्क कमेटी के सदस्यों ने भी पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पंचकूला में पार्षदों के सहयोग से विभिन्न पार्कों एवं व्यायामशालाओं में पौधारोपण करवाया गया। इसके अतिरिक्त जिले के सभी आयुष संस्थानों के परिसरों, योग व्यायामशालाओं, विद्यालयों तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर लगभग 5000 पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है। साथ ही, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, पंचकूला ने आमजन से अपील की कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
Panchkula, Panchkula | Aug 17, 2026
कृषि विभाग की इंटर्नशिप में कृषि क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए पंचकूला कॉलेज के विद्यार्थी इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को मिला कृषि गतिविधियों का प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों को प्रदान किए प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र पंचकूला, 17 अगस्त : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा, पंचकूला के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-1, पंचकूला के एमएससी (कैमिस्ट्री) के विद्यार्थियों ने 4 जून से 19 जुलाई तथा बीएससी (फिजिकल साइंस) के विद्यार्थियों ने 22 जून से 27 जुलाई तक इंटर्नशिप के दौरान कृषि, मृदा एवं जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इंटर्नशिप के दौरान मंडल भूमि संरक्षण अधिकारी, पंचकूला, श्री राहुल बडकोदिया ने विद्यार्थियों को किसान हित में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि गतिविधियों, जैसे सिंचाई टैंक, बुंगा डैम, तालाब, जैविक खेती, मत्स्य पालन और पॉलीहाउस आदि की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया। विद्यार्थियों को ऑर्किड की खेती, ग्राफ्टिंग, बडिंग तथा फल, सब्जी, फूल, विभिन्न प्रजातियों और औषधीय फसलों की खेती की आधुनिक तकनीकों से भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को कीटनाशक एवं उर्वरक की दुकानों का भ्रमण करवाकर उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादन के लिए उपयुक्त उत्पादों के चयन एवं उनके उचित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने मत्स्य पालन एवं मत्स्य उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों में भी रुचि के साथ भाग लिया और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। श्री सुमेर सिंह, भूमि परीक्षण अधिकारी, पंचकूला के पर्यवेक्षण में विद्यार्थियों ने मिट्टी एवं पानी की गुणवत्ता जांच की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। इनमें मृदा में जैविक कार्बन, विद्युत चालकता, पीएच तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच शामिल रही। प्रयोगशाला में सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच के लिए आईसीपी मशीन के प्रयोग तथा जल परीक्षण की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। विभाग द्वारा विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया गया, ताकि वे कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में बेहतर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकें। विभाग द्वारा इससे पहले भी तीन बैच के विद्यार्थियों को इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत श्री राहुल बडकोदिया, मंडल भूमि संरक्षण अधिकारी, पंचकूला, श्री सुरेंद्र कुमार, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, पंचकूला तथा श्री सुमेर सिंह, भूमि परीक्षण अधिकारी, पंचकूला द्वारा रश्मि नैन, कोमल, निशा, राहुल शर्मा, कुलदीप, रवि, गौरव शर्मा, दीक्षा धीमान, नवनीत सहित अन्य विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के हित में भविष्य में भी हरसंभव सहयोग एवं प्रयास का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा, पंचकूला की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
Panchkula, Panchkula | Aug 17, 2026
AAP के अनिल पंगोतत्रा का विवादित बयान - Panchkula News