दरभंगा, 09 नवंबर 2026 :-
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए विधिक सेवा दिवस मनाया गया।
मुख्य समारोह का आयोजन न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में "एक दिया,विधिक सेवा के नाम" कार्यशाला सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीगल ऐड डिफेंस चीफ प्रकाश स्वरूप सिन्हा ने कहा कि 09 नवंबर 1995 को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के लागू होने की याद में हर वर्ष 09 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।
इस अधिनियम का उद्देश्य समाज के कमजोर, गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ आकर्षक रंगोली के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम पश्चात् प्रतिभागियों ने विधिक सेवा दिवस जागरूकता के लिए रैली भी निकाली। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक, प्राधिकार कर्मियों आदि शामिल थे। वहीं मंडल कारा दरभंगा में लीगल ऐड डिफेंस सदस्य पिंकु कुमार यादव एवं अंकुर प्रिया तथा उपकारा बेनीपुर में पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र एवं विनय कुमार झा ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
दरभंगा सदर अनुमंडल अंतर्गत केवटी प्रखंड में पीएलवी निलाम्बर मिश्र एवं प्रिति कुमारी, बेनीपुर प्रखंड में अनिल पासवान एवं सीमा कुमारी और कुशेश्वरस्थान में रामनाथ यादव एवं रानी कुमारी ने डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा संबंधी जानकारी दी।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar