गुना: म्याना फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, बाइक मोड़ते समय ब्रिज से नीचे गिरने से मामा-भांजे की मौत
Guna, Guna | May 27, 2026 गुना में म्याना थाना के नेशनल हाईवे 46 पर म्याना फ्लाई ओवर पर बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। 27 मई को एसडीओपी विवेक अष्ठाना ने बताया, बीती रात शिवपुरी के बदरवास निवासी कल्ला पाल और उनका भांजा नीरज बघेल ग्राम टकनेरा गुना से म्याना जा रहे थे। रात में ब्रिज पर रास्ता भटकने से बाइक मोड़ने में नीचे गिर गए दोनो की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।