संडीला: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मरी किशोरी के परिजनों को समाज कल्याण मंत्री ने दी आर्थिक सहायता
Sandila, Hardoi | May 15, 2026 कछौना के आँट-साँट गांव निवासी छोटे लाल मौर्य की 14 वर्षीय पुत्री अंकिता मौर्य 13 मई को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गई थी, परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गयी थी।शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, सांसद अशोक रावत व विधायक रामपाल वर्मा के साथ पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।