कोटद्वार: यूथ कांग्रेस ने बेस अस्पताल की दुर्दशा सुधारने और रिक्त पदों पर डॉक्टरों की तैनाती को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
कोटद्वार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 12 बजे कोटद्वार तहसील में बेस अस्पताल की बिगड़ती दुर्दशा को लेकर और विगत कई वर्षों से स्वीकृत पद रिक्त चल रहे डॉक्टरों की तैनाती को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार की उदासीनता व अनदेखी के कारण राजकीय बेस अस्पताल की दुर्दशा है