चिन्यालीसौड़ की बेटी सानिया जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का मान, जीता रजत पदक
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ की बेटी सानिया जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। WorldSkills Shanghai 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सानिया जोशी ने Retail Sales श्रेणी में रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया।
सानिया जोशी, चिन्यालीसौड़ निवासी बद्री दत्त जोशी और रेखा जोशी की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं चिन्यालीसौड़ और जनपद उत्तरकाशी में भी गौरव की लहर है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सानिया ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस सफलता को उत्तराखंड की बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।
सानिया जोशी की मेहनत, लगन और प्रतिभा ने एक बार फिर साबित किया है कि पहाड़ की बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी अलग पहचा