ईसागढ़: ढाकोनी गांव में दबंगों ने 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ की मारपीट
ढाकोनी गांव में दबंगों द्वारा एक 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ निवासी प्रमोद सिंह उर्फ पिंटू गुर्जर उम्र 32 वर्ष ने सोमवार को रात लगभग आठ बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को शाम लगभग चार बजे रंजिश के चलते करौंदी निवासी नंदकुमार, शिवराज, राकेश और सहराज ने उसके साथ मारपीट की है।