प्रतापगढ़: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, प्रतापगढ़ में कल सौंपा जाएगा ज्ञापन, दलोट में आज दिया ज्ञापन
अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री एवं अनियमित ई-फार्मेसी कंपनियों के विरोध में जिलेभर के दवा व्यापारियों ने 20 मई 2026 को मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) तथा राजस्थान राज्य केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर प्रतापगढ़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा यह सांकेतिक आंदोलन किया जाएगा। जिला केमिस्ट ए