कासगंज: डिलीवरी के चार दिन बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर काटा हंगामा
सदर कोतवाली क्षेत्र के नदरई गेट स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के चार दिन बाद प्रसूता की मौत के बाद हंगामा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक पवसरा निवासी दीक्षा ने 30 अप्रैल को श्याम हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था। परिजनों के अनुसार, सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां समय पर इलाज न मिलने का आरोप है।