हुज़ूर: भोपाल के अशोका गार्डन स्थित मां दुर्गा धाम शक्तिपीठ में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि पर्व
Huzur, Bhopal | Feb 26, 2025 अशोका गार्डन भोपाल के मां दुर्गाधाम शक्तिपीठ में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार सुबह भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक से हुई। दोपहर मे भगवान का अलौकिक श्रृंगार किया गया। शाम 5 बजे से शिव बारात का मुख्य आयोजन शुरू हुआ।