हुज़ूर: भोपाल के सूखीसेवनिया में कार की टक्कर से महिला की हुई मौत
Huzur, Bhopal | Feb 26, 2025 भोपाल मे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। दुर्घटना भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित सूखी सेवनिया इलाके में हुई। हादसे के वक्त महिला अपने दो बेटों के साथ रायसेन जा रही थी। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। टक्कर मारने वाली कार को भी जब्त कर लिया गया है।