सोनबरसा: मुजौलिया में अवैध मेडिकल क्लीनिक पर प्रशासन की छापेमारी, क्लीनिक सील
सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के निर्देश पर शनिवार को सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र में अवैध मेडिकल क्लीनिकों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। सीएचसी सोनबरसा के प्रभारी कन्हैया कुमार, बीएचएम संतोष कुमार और पुलिस टीम ने मुजौलिया गांव में छापेमारी कर डी.के. गुप्ता द्वारा संचालित अवैध क्लिनिक को सील कर दिया।