चम्बा: चंबा पठानकोट एनएचपर द्रड्डा के पास कैंटर की चपेट में आने से एक बेलदार की मौत
Chamba, Chamba | May 12, 2024 चंबा पठानकोट एनएच पर द्रड्डा के पास कैंटर की चपेट में आने से एक बेलदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। इस मौके पर पुलिस की टीम ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।बेलदार जगदीश कुमार कोलतार बिछाने के काम की निगरानी कर रहा था जिस दौरान बनीखेत से चंंबा की ओर से आ रहे कैंटर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।