चम्बा: तीसा- बैरागढ़ मार्ग बहाल करने के लिए तरवाई पुल के समीप तोड़ा जा रहा पहाड़
Chamba, Chamba | May 12, 2024 तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास एक सप्ताह में वाहन दौड़ते नजर आएंगे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विपिन चौहान ने यह दावा रविवार को मीडिया के साथ जानकारी सांझा करते हुए किया है।आपको बता दें कि विभाग मुख्य मार्ग पर पहाड़ गिराने के लिए बीते 15 दिन से युद्धस्तर पर कार्य करवा रहा है। मार्ग पर से जर्जर पहाड़ के हटने से लोगों व राहगीरों को राहत मिलेगी।