चम्बा: पहल वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी ने जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
Chamba, Chamba | May 12, 2024 पहल वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित दरबार हॉल में 20वां वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कुंदन लाल गुप्ता, विनय शर्मा, मंगलेश शर्मा, डॉ. पीके गुप्ता, प्रदीप, अविनाश, मुकेश और कैलाश ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। संस्था की ओर से सचिव अर्चना और नितिन प्लाह ने सभी अतिथियों को सम्मानित करने की रस्म अदा की।