चम्बा: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन बोले- आउटसोर्स प्रथा को बंद करने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष उठाई जाएगी आवाज
Chamba, Chamba | May 12, 2024 राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने जिला मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जिला चम्बा में सड़क, सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र का बुरा हाल है। उन्होंने चम्बा के विधायक और मंत्री के रूप में अनेक विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया है और अब बतौर सांसद भी वे जिला चम्बा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।