चम्बा: एसडीएम शशिपाल ने चुराह क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान से संबंधित व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Chamba, Chamba | May 12, 2024 एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा ने निर्वाचन विभाग की टीम के साथ रविवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां दिखने पर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसकी जानकारी एसडीएम शशिपाल ने दी। उन्होंने बताया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान से संबंधित व्यवस्थाओं का उन्होंने जायजा लिया है।