रायपुर में नशे का बड़ा खेल बेनकाब, 1.83 लाख की प्रतिबंधित टेबलेट जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुनील बघेल (26) और सचिन महानंद (21) को 459 प्रतिबंधित नाइट्रोसन-10 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 200 रुपये की बिक्री राशि समेत कुल लगभग 1.83 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रतिबंधित टेबलेट बस के माध्यम से ओडिशा से लाई गई थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
#RaipurPolice #RaipurNews #DrugFreeChhattisgarh #CrimeNews
#BreakingNews
Raipur, Raipur | Jul 21, 2026