हमीरपुर: कोर्ट ने दहेज हत्या के आरोपित पति को सात वर्ष का कठोर कारावास व दस हजार अर्थदंड की सजा सुनाई
शादी के दो वर्ष में विवाहिता को दहेज के लिए ससुरालीजनों ने जलाकर मार दिया था। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (एफटीसी-प्रथम) सुदेश कुमार ने दोष सबित होने पर पति को सात वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई।