हमीरपुर: कुरारा पुलिस ने आर्म्स एक्ट से संबंधित वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को कुरारा पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में अदालत द्वारा जारी किये गये वारंट के दृष्टिगत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। थाना प्रभारी कुरारा ने बताया कि धारा 25 आर्म्स एक्ट से संबन्धित वारण्टी अभियुक्त रामविलास पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम पढ़ई थाना कुरारा को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय भेजा गया है।