हमीरपुर: एसपी ने मिशन शक्ति में अच्छा कार्य करने वाली महिला कांस्टेबल को सम्मानित किया
महिला सशक्तिकरण महत्त्वपूर्ण योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने आज जनपद में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों को मिशन शक्ति-04 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु किए गए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।