हमीरपुर: सुमेरपुर पुलिस ने वर्ष 2015 के चोरी के एक मुकदमे के नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
सुमरेपुर पुलिस ने वर्ष 2015 के एक चोरी के मुकदमे के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वारण्टी अभियुक्त छोटू उर्फ विश्वम्भर निषाद निवासी धुन्धपुर को धारा 379, 411 आईपीसी के मुकदमे में वारंट होने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र चौधरी, शैलेस रहे।