हमीरपुर: मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक ने परेड व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड व पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया। शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। उन्होंने यूपी 112 पीआरवी चार पहिया वाहनों, दंगा नियन्त्रण उपकरण व अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।