मोहनिया: होली से पूर्व शराब मामले में उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, 68 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, तस्करी का लाइव वीडियो
होली से पूर्व शराब तस्करी मामले में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी से एक कार में शराब की खेप लेकर सासाराम डिलीवरी देने जा रहे तस्कर को रात्रि करीब 2:00AM बजे 68 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए कार जप्त कर लिया,गिरफ्तार तस्कर शिवसागर थाना के रामपुर तेलारी निवासी द्रविड़ कुमार है, इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार ने सोमवार सुबह 8:00AM बजे जानकारी दी