डेराबस्सी हलके को लेकर उदैवीर सिंह ढिल्लों ने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह से की मुलाकात
डेराबस्सी। डेराबस्सी हलके से कांग्रेस नेता सरदार उदैवीर सिंह ढिल्लों ने पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच डेराबस्सी हलके में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति सहित विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में डेराबस्सी क्षेत्र में कांग्रेस की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा लोगों से जुड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
गौरतलब है कि परगट सिंह को हाल ही में पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और उनका फोकस संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर है।